कटनी

गर्लफ्रेंड को महंगा मोबाइल दिलाने की चोरी, कुठला पुलिस ने किया वारदात का खुलासा, ट्रेक्टर बरामद

कटनी, यशभारत। गर्लफ्रेंड को 50 हजार रुपये का महंगा मोबाइल दिलाने के लिए युवक ने ट्रैक्टर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कुठला पुलिस ने वारदात का 48 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। कुठला थाना प्रभारी ने अखिलेश दाहिया ने बताया कि पहरुआ स्थित खेरमाई के सामने गुप्ता कृषि यंत्र में विगत दिवस चोरी की वारदात घटित हो गई थी। जिसकी रिपोर्ट नवनीत गुप्ता पिता चन्द्रभान गुप्ता द्वारा दर्ज कराई गई थी। अज्ञात चोरों ने सोनालिका कम्पनी के ट्रेक्टर में को पार कर दिया था। जिसकी कीमत 4.5 लाख रुपये आंकी गई थी। रिपोर्ट पर कुठला थाने में मामला पंजीबद्ध कर तत्काल पुलिस टीम गठित कर तलाश प्रारम्भ की गई। तलाश के दौरान मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा परम्परागत एवं तकनीकी साक्ष्य सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज संभावित मार्गों फलस्वरूप ट्रेक्टर को आरोपी प्रिंस सिंह सोमवंशी पिता दिनेश सिंह सोमवंशी निवासी समोघर थाना रामपुर बघेलान जिला सतना से सघन पूछताछ करने पर उसने अपनी गर्लफ्रेंड को 50 हजार रुपये का मोबाइल दिलाने की डिमांड पूरी करने के लिए ट्रैक्टर चोरी किया था। ट्रेक्टर को सोनालिका एजेंसी के पास मैहर से पुलिस टीम द्वारा बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। कार्यवाही में कुठला थाना प्रभारी अखलेश दाहिया, प्रधान आरक्षक रामाश्रय सिंह, अजय यादव, अजीत मिश्रा, आरक्षक विजय प्रजापति, मनोज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button