इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

21वें दिन भी नहीं टूटी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, ड्रिप और तरल पदार्थ लेने से किया इनकार

नई दिल्ली,यश भारत

21वें दिन भी नहीं टूटी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, ड्रिप और तरल पदार्थ लेने से किया इनकार

नई दिल्ली,यश भारत । सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी 21 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त करने से इनकार कर दिया है। शनिवार तड़के उन्हें दिल्ली के जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान ड्रिप (आईवी फ्लूइड) और मुंह से किसी भी प्रकार का तरल पदार्थ लेने से भी मना कर दिया। सफदरजंग अस्पताल द्वारा शनिवार दोपहर जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोनम वांगचुक की पल्स, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन सेचुरेशन फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन उनके शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) के लक्षण पाए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है और उन्हें उपचार स्वीकार करने के लिए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श (काउंसलिंग) भी दी जा रही है।

सोनम वांगचुक कथित नीट परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर आमरण अनशन कर रहे थे। शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।वांगचुक के अस्पताल पहुंचने के बावजूद उनके अनशन जारी रखने और चिकित्सा सहायता लेने से इनकार करने से उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। चिकित्सकों का कहना है कि लंबे समय तक भोजन और तरल पदार्थ न लेने से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button