मध्य प्रदेशराज्य

दो युवकों की दर्दनाक मौत : पेड़ के नीचे बैठकर मोबाइल चला रहे थे… गिरी आकाशीय बिजली, क्षेत्र में पसरा मातम

रीवा lजिले के पनवार थाना क्षेत्र मनकाडाढ़ गांव में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों युवक पेड़ के नीचे बैठकर मोबाइल चला रहे थे। घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल हैl

 

बताया जा रहा है कि रूपेश कुमार कोल उर्फ पंकज, सुजीत कोल और जुबेर गांव के बाहर पेड़ के नीचे बैठे थे। इस दौरान तीनों अपने-अपने मोबाइल चला रहे थे। तभी तेज चमक और आवाज के साथ बिजली सीधे पेड़ पर गिर गई। जिससे दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गईl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button