मध्य प्रदेशराज्य

दो बाइक की सीधी टक्कर : तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल ; क्षेत्र में हड़कंप

Table of Contents

मंडलाl जिले के मवई थाना क्षेत्र में धनगांव और अतरिया के बीच खड़देवरी पुलिया पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

         जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर तीन युवक सवार थे और दूसरी बाइक पर दो व्यक्ति बैठे थे। तेज रफ्तार के कारण हुई यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मवई स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने हर्षवर्धन कुशराम (निवासी अतरिया), सुजीत मरकाम (निवासी देवरी, जिला डिंडौरी) और निर्मल मरावी (निवासी सिझोरा) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में राजेंद्र मरावी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। हर्षवर्धन कुशराम (निवासी अतरिया) मवई से बाजार कर अतरिया अपने घर जा रहे थे। इनके साथ एक अन्य युवक भी सवार था, जो दुर्घटना के बाद मौके से स्वयं से चला गया। वहीं दूसरी बाइक में सुजीत मरकाम (निवासी देवरी, जिला डिंडोरी), निर्मल मरावी (निवासी सिझोरा) और राजेंद्र मरावी (निवासी सिझोरा) सवार थे, ये सभी खड़ देवरी से सिझोरा जा रहे थे। सभी युवकों की आयु 20 से 25 वर्ष बताई गई है। देर रात हुए इस हादसे के बाद मृतकों का पोस्टमॉर्टम शनिवार सुबह कराया जाएगा। मवई पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button