जबलपुरमध्य प्रदेश

दो बदमाशों ने युवक को दबोचकर डंडों से की जमकर मारपीट : मरणासन्न हालत में छोड़कर भागे

जबलपुर, यशभारत। हनुमानताल थाना क्षेत्र अंतर्गत मदार छल्ला में दो आरोपियों ने पीडि़त को दबोचकर पहले तो जमकर मारपीट की और फिर जब इतने से भी उनका मन नहीं भरा तो डंडों से मारपीट कर सिर फोड़ दिया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गोलू उर्फ अमजद 23 वर्ष निवासी मदार छल्ला ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते सफीक उर्फ कोलेज और निजाम ने एकराय होकर उससे गालीगलौच कर और जब उसने विरोध किया तो डंडों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button