जबलपुरमध्य प्रदेश

दुकान संचालक से मारपीट कर तोडफ़ोड़ : पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम

दोनों आरोपी फरार , एफआईआर दर्ज

जबलपुर, यशभारत। थाना गढ़ा में पुरानी रंजिश के चलते दबंग ने एक दुकान संचालक के साथ जमकर मारपीट करते हुए दुकान में तोडफ़ोड़ कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर, फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

जानकारी अनुसार नितिन शिवहरे 34 वर्ष निवासी शक्तिनगर बदनपुर ने पुलिस को बताया कि महेश किराना स्टोर्स के नाम से दुकान चलाता है । जब वह अपनी दुकान में था तभी मोहल्ले के रहने वाले अब्बू उर्फ अभय सिंह एवं रोहित दुकान में घुसकर पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करने लगे, उसने गालियां देने से मना किया तो दुकान का सामान टेबल कुर्सी एवं एक्टिवा गाड़ी में तोडफ़ ोड़ कर, जमकर मारपीट कर दी और मौके से फरार हो गया। रोहित ने लाठी से हमला कर घायल कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button