दिन में मजदूरी, रात में चोरी, माधवनगर पुलिस ने किया दाल मिल में चोरी का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

कटनी, यशभारत। माधवनगर पुलिस ने दाल मिल में विगत रात्रि हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए 3 चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोर माधवनगर में रहते थे तथा मजदूरी, आटो चलाने का काम करते है और फैक्ट्री में हम्माली करते समय रैकी करते हुए रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरों के पास से 4 एलीवेटर की मोटर कीमती 50 हजार रूपये की बरामद की गई है। माधवनगर पुलिस ने बताया कि माधवनगर निवासी विजय कुमार डोडवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 अगस्त को रात 9 बजे फैक्ट्री का काम खतम होने के बाद फेक्ट्री बंद हो गई थी। 7 अगस्त को सुबह 10 बजे फैक्ट्री के ऊपर बने गोदाम में गया, तो वहां शटर खुला हुआ था तथा गोदाम में ऊपर रखी पुरानी इस्तमाली एलीवेटर की मोटर नहीं थी। अज्ञात चोरों ने इसे चोरी कर लिया था। जिस पर माधवनगर पुलिस ने अज्ञात चोरो के विरूद्ध धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत का मामला पंजीबद्ध कर अज्ञात चोरो की तलाश के लिए पुलिस टीम बनाकर मुखबिर तंत्र को लगाया गया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास फुटेज चेक किये। भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से संदेहियों की तलाश करते बंगला लाईन एसीसी में दबिश दी गई, जहां पर संदेही केशव उर्फ बड्डा वंशकार पिता किशन वंशकार निवासी बंगला लाईन, अजय वंशकार उर्फ दुर्रानी पिता भोला वंशकार निवासी एसीसी डेहरू लाईन, रोहित उर्फ किराया वंशकार पिता राजू वंशकार निवासी बंगला लाईन को पकडक़र पूछताछ की गई। पूछताछ में चोरी की घटना को स्वीकार कर ने चोरी का मसरूका बरामद किया। इस मामले में आरोपी भीम वंशकार, सुशील वंशकार अभी फरार है।
पैसे की जरूरत तो कर ली मोटर चोरी
पकड़े गये चोरो ने पूछताछ के दौरान बताया कि दाल मिल में हम्माली के दौरान भीम वंशकार ने गोदाम में एलीवेटर मोटर रखी देखी। भीम वंशकार ने अपने साथियो केशव उर्फ बड्डा वंशकार, अजय वंशकार उर्फ दुर्रानी, रोहित उर्फ किराया वंशकार, सुशील वंशकार के साथ मिलकर रात में पीछे से घुसकर दाल मिल के गोदाम से एलीवेटर की चार मोटर चुरा ली।






