जबलपुरमध्य प्रदेश

डेढ़ साल से फरार दो आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, जमीनी विवाद पर किया था जानलेवा हमला

स्कॉर्पियो-एन और स्विफ्ट डिजायर कार जब्त

जबलपुर,यशभारत। बरेला थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर जानलेवा हमले के मामले में करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने भोपाल के एक होटल से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारें भी जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार बरेला थाने में अपराध क्रमांक 33/2025 के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी कपिल साहू (27), निवासी उदयपुर, जिला मंडला और संदीप बरमैया उर्फ सेंडी (27), निवासी ठरका, जिला मंडला घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस की टीमें लंबे समय से दोनों की तलाश में जुटी थीं।

भोपाल के होटल में मिली लोकेशन

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक जबलपुर के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान दोनों आरोपियों की लोकेशन भोपाल में मिली। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर हयात होटल से दोनों को अभिरक्षा में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो-एन और स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संगीता सिंह, उपनिरीक्षक शशिकला उइके, सहायक उपनिरीक्षक देवेंद्र प्रजापति सहित पुलिस टीम और साइबर सेल के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Image 2026 08 12 at 13.36.02 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button