जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दवा दुकान की शटर में जैक लगाकर चोरी की घटना को दिया अंजाम, घटना से रानीताल क्षेत्र में सनसनी

जबलपुर यश भारत। लार्डगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानीताल चौक में स्थित सुभाष मेडिकल स्टोर्स की दुकान की शटर में बाकायदा जैक लगाकर अज्ञात चोरों ने शटर को ऊपर किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब घटना की जानकारी दुकान संचालक को लगी तो वह मौके पर पहुंचा और घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात दुकान संचालक रोजाना की तरह दुकान बंद करके अपने घर चला गया था।

 गत रात्रि जैक लगाकर शटर उठाई गई और चोरों ने कैश काउंटर से 50 हजार रुपए कैश चुरा कर ले गए और सामान वगैरह सुरक्षित है। घटना की जानकारी लगते ही दुकान संचालक सुबह 8:30 बजे दुकान पहुंचकर थाना लार्डगंज को सूचित किया मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद पता चला कि चोरों ने ₹50,000 कैश ले गए हैं दुकान संचालक का मानना है की दुकान में लगा हुआ कैमरा रोजाना चालू रहता था लेकिन कल कैमरे का स्विच ऑफ था। जिसके चलते घटना कैमरे में कैद नहीं हो पाई। रानीताल जैसे व्यस्त चौराहे पर इस तरह की घटना चोरों की बुलंद हौसलों को उजागर करती है।

 हाल ही में मंदिरों में भी सामने आई थी चोरी की घटनाएं

 अभी हाल में दो-चार दिन पहले इसी थाना क्षेत्र में ठीक आने के पीछे स्थित कल्याण मंदिर और एक अन्य मंदिर में भी चोरी की घटना सामने आई थी। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं की पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान भी लग रहे हैं क्या पुलिस की रात्रि कालीन गस्त सिर्फ कागजों पर चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button