कुंडम में हिचकी आई और महाराष्ट्र के मजदूर की हो गयी मौत : सेंट्रल जेल बंदी ने तोड़ा दम
मेडिकल में 10 दिन से था भर्ती, जांच जारी

जबलपुर, यशभारत।जबलपुर, यशभारत। कुंडम थाना अंतर्गत तेंदूपत्ता तोडऩे महाराष्ट्र से आया मजदूर देर रात महुआ के पेड़ के नीचे अपने साथियों के साथ सो रहा था, तभी उसे हिचकी आई और थोड़ी देर में ही उसके प्राण निकल गए। इधर सेंट्रल जेल में एक बंदी की तबियत बिगडऩे पर उसे मेडिकल भर्ती किया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मैात हो गयी ।
जानकारी अनुसार कुंडम पुलिस ने बताया कि श्रीकांत ने बताया कि वह मूलत: किटली थाना नागभीड जिला चंद्रपुर महाराष्ट्र का रहने वाला है वह तथा अन्य 6 लोग कुण्डम तेन्दू पत्ता फ ड़ में तेंदू पत्ता की सूखी गड्डियॉं बोरियों में भरने के लिये आये थे। उसी दौरान सभी लोग महुआ के पेड के नीचे सो रहे थे। तभी उसके बाजू मे सो रहे मनोहर खटूजी रामटेके को जोर से हिचकी आयी और उसकी मौत हो गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैंसर से था पीडि़त
जेल पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुमरन पुन्नी लाल मरावी 63 साल मछगवा थाना बैहर का निवासी था। जो यहां सजा काट रहा था। बंदी को कैंसर था और वह थर्ड स्टेज में चल रहा था। जिसे मेडिकल में भर्ती करवाया गया था। दस दिन चले इलाज के दौरान बंदी की मौत हो गयी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।







