जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

दमोह में भीषण अग्निकांड के बाद तीसरी बच्ची ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम : क्षेत्र में पसरा मातम

दमोह lदमोह में झोपड़ी में आग लगने के चलते दो बच्चियों की झुलसकर मौत हो गई थी तो वही इलाज के दौरान जबलपुर रेफर की गई तीसरी बच्ची ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं एक को नाजुक हालत में जबलपुर के अस्पताल में रेफर किया था।

हादसा बुधवार शाम करीब 5.30 बजे हटा ब्लॉक के बरोद गांव में हुआ था। बच्चियों के पिता खेत पर पानी देने का काम करते थे। बुधवार को घटना की जानकारी लगने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया था। इसके साथ ही मृत बच्चियों के परिजनों को 4-4 लाख लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।

घटना के समय झोपड़ी में जाह्नवी (5 साल), कीर्ति (3 साल) और हीर (5 माह) मौजूद थीं। आग में झुलसने से जाह्नवी और कीर्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button