मध्य प्रदेशराज्य
दमोह-कटनी हाईवे पर युवक ने पुल से कूदकर दी जान : क्षेत्र में सनसनी

दमोह। जिले के दमोह-कटनी हाईवे पर स्थित ब्यारमा नदी के घाटपीपरिया पुल से एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने की दुखद घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवक ने पुल से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मृतक की पहचान घटपिपरिया निवासी प्रमोद अहिरवार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना घाटपीपरिया पुल की बताई जा रही है, जो कटनी मार्ग पर स्थित है।
पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद ही आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।







