भोपालमध्य प्रदेश
दमोह: अज्ञात लुटेरों ने शिक्षक को जिंदा जलाया, मौत…. क्षेत्र में हड़कंप

दमोह। जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अज्ञात लुटेरों ने एक शिक्षक को लूट के इरादे से जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए गए शिक्षक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शिक्षक राजेश त्रिपाठी, हटा ब्लॉक के प्राथमिक शाला रूसंदो में पदस्थ थे। वे एक शादी समारोह में शामिल होकर सुनवहा लौट रहे थे, तभी रास्ते में हारट और बरोदा के बीच नहर के पास अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका।
परिजनों को फोन पर उन्होंने खुद को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा रोके जाने की जानकारी दी थी। जब परिजन उनकी तलाश में निकले तो उन्हें नहर के पास जली हुई अवस्था में पाया गया। मौके से उनकी बाइक और मोबाइल भी बरामद हुआ है।
परिजनों का आरोप है कि राजेश के पास उस समय 4 लाख रुपये नकद थे, जिसे लूटने के बाद उन्हें जिंदा जला दिया गया। राजेश त्रिपाठी बागेश्वरधाम सरकार मित्र मंडल के सक्रिय सदस्य भी थे।







