मध्य प्रदेशराज्य

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर : 4 नवयुवकों की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में पसरा मातम

Table of Contents

सागर, रहली l रहली थाना क्षेत्र के ग्राम अनंतपुरा में बस की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है l भीषण हादसे में पाल समाज के पाल परिवार के चार नव युवकों की मौत हो गई। जिसके बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है l

       जानकारी के अनुसार सिमरिया से दमोह बस जा रही थी , वही ग्राम अनंतपुरा से ग्राम सिमरिया हर्राखेड़ा की तरफ युवक बाइक से जा रहे थे, तभी रास्ते में बस ने बाइक को टक्कर मार दी l जिसके चलते मौके पर ही चार नव युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद सभी को स्वास्थ्य केंद्र रहली लाया गया जहां डॉक्टर संदीप असाटी ने जांच कर बताया कि उनकी मौत हो चुकी हैl घटना की जानकारी लगते ही देवरी विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया ने रहली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर परिजनों से मुलाकात कर ढाँढस बंधाया। दर्दनाक हादसे के बाद उनके परिजन एवं आसपास के लोग पहुंच गए थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मर्ग कायम कर, पूरा मामला जांच में लिया हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button