मध्य प्रदेशराज्य

तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी यात्री बस को पीछे से मारी टक्कर 15 यात्री घायल, मच गया हड़कंप

Table of Contents

सागर l आज नेशनल हाईवे-44 पर उस समय हड़कंप मच गया जब ग्राम बेरखेड़ी गुरु के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी यात्री बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस पलट गई।

बताया जा रहा है कि हादसे में बस, ट्रक का ड्राइवर समेत 15 यात्री घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक एमपी 11 पी 0332 बुधवार सुबह सागर से सवारियां लेकर नरसिंहपुर की ओर जा रही थी। सभी नेशनल हाईवे-44 पर स्थित ग्राम बेरखेड़ी गुरु में ड्राइवर ने फूल लेने के लिए सड़क किनारे बस खड़ी की। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 5190 ने खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button