मध्य प्रदेशराज्य

तेंदुए का शव मिलने से मचा हड़कंप : वन विभाग कर रहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, जांच जारी

Table of Contents

दमोह। जिले के तेजगढ़ रेंज अंतर्गत बंशीपुर वीट क्षेत्र में तेंदुए के शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया।

मौके पर वनमंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे, दमोह उपवन मंडल अधिकारी (तेंदूखेड़ा) सहित तेजगढ़ रेंजर और बड़ी संख्या में वन अमला मौजूद रहा। वन विभाग द्वारा क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आवश्यक जांच प्रक्रिया शुरू की गई।

इस संबंध में उपवन मंडल अधिकारी तेंदूखेड़ा प्रतीक दुबे एवं तेजगढ़ रेंजर नीरज पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि तेंदुए की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम एवं अन्य वैधानिक प्रक्रियाएं पूर्ण की जाएंगी। वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button