मध्य प्रदेशराज्य

डेढ़ माह से शिक्षक विहीन शाला, स्कूल के बच्चों ने कलेक्टर से लगाई गुहार : खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल 

Table of Contents

पन्ना lजिले की शिक्षा व्यवस्था से एक मामला सामने आए हैं यहां पर कक्षा 6 7 8 में करीब 70 बच्चे अध्यनरत है लेकिन डेढ़ महीने से इन बच्चों को पढ़ने के लिए कोई शिक्षक नहीं है बच्चों ने संबंधित अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई पर किसी ने नहीं सुनी तब बच्चों ने खुद ही पन्ना कलेक्टर की जनसुनवाई में जाने की ठानी और जनसुनवाई में पहुंचे तब मामले का खुलासा हुआl

पन्ना जिले के ग्राम देवरी गढ़ी में माध्यमिक शाला एकीकृत विद्यालय में कक्षा 6, 7 ,8 शिक्षक विहीन है यह शाला करीब डेढ़ माह से शिक्षक नहीं है जिससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से चौपट है विद्यालय में एक अतिथि शिक्षक थे जो छोड़कर चले गए इस कारण डेढ़ माह से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित है पर संबंधित अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली विद्यालय में गणित के एक शिक्षक प्रशांत पांडे की स्थाई पदस्थापना है पर वह कही अटैचमेंट करवा कर कहीं और सेवाएं दे रहे हैंl

पन्ना कलेक्टर की जनसुनवाई में जब मामला पहुंचा तब जनसुनवाई में अजय गुप्ता जन शिक्षा अधिकारी पहुंचे और उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी, अल्टरनेट व्यवस्था की जाएगी पर बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि डेढ़ महीने से उच्च अधिकारी क्या कर रहे थे? जब बच्चे खुद जागरूक होकर जनसुनवाई में पहुंचे और शिकायत की जब ही क्यों व्यवस्था सुधार किया जा रहा है| अधिकारियों ने पहले क्यों संज्ञान नहीं लिया यह बड़ा प्रश्न चिन्ह उठ रहा है| प्रतीक्षा कुशवाहा ने बताया कि डेढ़ माह से पढ़ाई नहीं हो रही है टीचर नहीं है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button