मंडला। हाइवे पर डीजल चोरी की घटनाएं बढ़ रही है गत रात्रि बिछिया थाना क्षेत्र के हाइवे किनारे एक पेट्रोप पंप से खड़े ट्रक से डीजल की चोरी हो गई। सुबह के समय चालक को डीजल गायब मिला। इसके बाद नाराज ट्रक चालको हाइवे पर ट्रक खड़ा कर जाम लगा दिया। जाम के चलते हाइवे पर यातायात बाधित रहा है। पुलिस के पहुंचने के बाद चालको से बात की गई। पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद ट्रक चालको ने जाम खोला है। डीजल चोरी की पूरी घटना पंप परिसर में लगे सीसीटीव्ही कैमरे में रिकार्ड हो गई। चालको की शिकायत पर पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार गत रात्रि बिछिया के पास पड़ारिया स्थित गणेश पेट्रोल पंप से दो ट्रक चालको ने डीजल टैंक फुल कराया है। रात्रि में ही भोजन किया और पंप परिसर में ही ट्रक खड़े कर दिए। देर रात्रि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ट्रक के डीजल टैंक से डीजल की चोरी कर लिया गया। सुबह चालको की नींद खुली, जांचने के बाद पता चला है कि रात्रि में टैंक भरवाया गया लेकिन बिना चले ट्रक का टैंक खाली हो गया है।
इस पर ट्रक चालको ने नाराजगी देखी गई। आरोप लगाया है कि पंप की सुरक्षा व्यवस्था नहीं रही। कर्मियो की लापरवाही से डीजल की चोरी हो गई। इस बात को लेकर ट्रक चालको की बहस भी हो गई। नाराज ट्रक चालको के द्वारा हाइवे पर जाम लगा दिया। कुछ देर के लिए हाइवे पर गहमागहमी का माहौल बन गया है। जाम लगने से यातायात थम गया। सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालको को समझाईश दी।
Back to top button