
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन के ‘JITO Connect 2022’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए इस कार्यक्रम में PM ने कहा- यह समिट ऐसे समय हो रही है जब देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अब देश के सामने अगले 25 साल में स्वर्णिम भारत के निर्माण का संकल्प है।
आज भारत के विकास के संकल्पों को दुनिया अपने लक्ष्यों की प्राप्ति का माध्यम मान रही है। वैश्विक शांति हो, वैश्विक विकास हो, वैश्विक चुनौतियों से जुड़े समाधान हों या फिर वैश्विक सप्लाई चेन का सशक्तिकरण हो, दुनिया भारत की तरफ बड़े भरोसे से देख रही है।बता दें कि जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन (JITO) दुनियाभर में जैन समुदाय को जोड़ने वाला एक वैश्विक संगठन है।







