मध्य प्रदेशराज्य

जादू टोने के शक में हत्या : कुल्हाड़ी से दनादन वार कर महिला को उतारा मौत के घाट… क्षेत्र में हड़कंप

Table of Contents

मंडला lजिले के बिछिया थाना क्षेत्र में एक महिला की जादू टोने के शक में हत्या कर दी गईl इसके बाद कार्यवाही करते हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 18 वर्षीय आरोपी दीपक यादव को घुघरी के पास से तब पकड़ा गया, जब वह फरार होने की कोशिश कर रहा था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है l

यह घटना ग्राम सहजपुरी की है। युवक दीपक यादव ने 45 वर्षीय फूलकली बैगा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर और गर्दन पर कई वार किए जाने से महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हमले के बाद आरोपी कुल्हाड़ी महिला की गर्दन में फंसी छोड़कर फरार हो गया था।

बताया जा रहा है कि आरोपी मृतका के बेटे का दोस्त था। आरोपी और उसका भाई अक्सर बीमार रहते थे, जिसके कारण उन्हें फूलकली बैगा पर जादू-टोना करने का संदेह था। जब महिला के परिजन घर पर मौजूद नहीं थे, तभी आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button