जबलपुरमध्य प्रदेश
जबलपुर से कोलकाता के लिए जल्द शुरु होगी विमान सेवा : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने दिया आश्वासन

जबलपुर, यशभारत। दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर जबलपुर से कोलकाता के लिए विमान सेवा की मांग की गई है। ताकि संस्कारधानी वासियों को इसका लाभ मिल सके।
जानकारी अनुसार अरविंद पाठक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा ने बताया कि मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आश्वस्त किया कि जल्द ही विमान सेवा शुरू की जाएगी। साथ ही जबलपुर में श्रीमंत माधवराव सिंधिया की स्मृति में 10 मार्च को जबलपुर साइक्लोथोन 2022 के आयोजन की सराहना कर प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं।