जबलपुर से अपहृत युवक रीवा में मिला : रुपयों के पुराने लेनदेन पर मांगी थी 37 लाख की फिरौती

https://youtu.be/3eE4pWjobhAhttps://youtu.be/3eE4pWjobhA
जबलपुर के पनागर से अपहृत युवक को पुलिस ने रीवा से बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पुराना लेनदेन था जिसके बाद उन्होंने फिरौती की डिमांड की।
पुलिस के मुताबिक पनागर निवासी राहुल राय सिंह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ चौपाटी लस्सी पीने गया था। घटना गुरुवार की रात 9 बजे की है। दावा है कि कार से आए तीन अज्ञात बदमाशों ने मारपीट करते हुए अपहरण कर लिया। इसके बाद शातिर अपहरणकर्ता रीवा हाईवे की ओर भागे।
चर्चा है कि कटनी पहुंचने पर व्हाट्सएप कॉलिंग की। उन्होंने पत्नी के मोबाइल में फोन कर 37 लाख रुपए की डिमांड की। फिरौती की बात सुन पत्नी के होश उड़ गए। उसने तुरंत पनागर पुलिस को सूचना दी। साइबर सेल की मदद लेने पर आरोपियों की लोकेशन शुक्रवार की सुबह रीवा में मिली।
फरियादी पत्नी बुकिया चौहान ने पनागर थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। जबलपुर पुलिस से दावा की कि 9 मार्च की रात पति राहुल राय सिंह पनागर कस्बे की चौपाटी पर खड़े थे। हम सभी लस्सी पी रहे थे। तभी कार से आए तीन अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया। पुलिस का दावा है कि गैंग का सरगना सुलभ उर्फ शिब्बू सिंह गहरवार 31 वर्ष निवासी बरिया टोला मनिकवार ने अपहरण का पूरा प्लान तैयार किया
अपहृत पति को बचाने के लिए पत्नी बुकिया चौहान ने रुपयों से भरे बैग की फोटो भेजी थी। जिससे उनके पति की जान बची रहे। पहले शातिर बदमाशों ने कटनी में पैसे के साथ आने के लिए कहा। फिर अपनी लोकेशन बदलते रहे। दावा है कि अंत में उन्होंने रीवा के एक जंगल की लोकेशन भेजी थी। ऐसे में जबलपुर की पनागर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से रीवा के मनगवां क्षेत्र के मनिकवार तक पहुंची है। चर्चा है कि जबलपुर से लेकर रीवा तक शातिर अपराधियों के अन्य बदमाशों ने भी सहयोग किया है। फिलहाल पुलिस ने बदमाशों से पूरी जानकारी एकत्र कर रही है।







