जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में जुआ की वसूली में युवक की हत्या : 3 आरोपियों ने तब तक चाकू मारे जब तक की वह बेहोश नहीं हो गया … देखें… वीडियो….

अस्पताल में घायल ने तोड़ा दम , आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

WhatsApp Image 2022 07 02 at 12.17.34 PM

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर में एक 38 साल के युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण जुआ की वूसली सामने आया है। इस वारदात को अंजाम मृतक के तीन दोस्तों ने दिया है। मृतक पर तब तक चाकुओं से वार किया गया, जब तक वह मरणासन्न स्थिति में नहीं पहुंच गया। घटना के वक्त मौजूद लोगों को जब जानकारी लगी तो घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। गोरखपुर पुलिस ने शव का पीएम कराते हुए मामले को जांच में लिया है और आरेापियों की तलाश शुरु कर दी है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।

WhatsApp Image 2022 07 02 at 12.26.26 PM

सीएसपी प्रतिष्ठा राठौर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मोहम्मद अकील  उम्र 38 साल गोरखपुर का निवासी था और पेशे से जुआ की वसूली का काम करता था। वह जब जुआ की वसूली करने के लिए आरोपी अनिल चौधरी, सुनील चौधरी और अखलेश उर्फ गुल्लू के पास गया तो आरोपियों ने हाउबाग स्टेशन मैदान में युवक को दबोच लिया और जमकर मारपीट कर दी। जब उसने विरोध करना चाहा तो ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया और जब युवक बदहवाश होकर जमीन पर ढेर हो गया तो मौके से फरार हो गए।

मेडिकल में किया भर्ती

थाना प्रभारी शिवेश सिंग बघेल ने बताया कि चाकू बाजी में घायल होने के बाद आरोपी के आसपास के लोगों और दोस्तों ने तत्काल मेडिकल में भर्ती करवाया, जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर, आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button