जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर के जिलहरीघाट में छलांग लगाने वाले युवक की मौत: दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा,गर्दन की हड्डी टूटी

 

जबलपुर, यशभारत। जिलहरीघाट में ऊंचाई से छलांग लगाकर नहा रहे एक युवक की मौत हो गई। युवक बीते दिनों अपने दोस्तों के साथ नहाने जिलहरीघाट पहुंचा था जहां काफी देर तक दोस्तों के साथ नहाया इसके बाद अचानक उसको गर्दन में चोट पहुंची तो वही पानी के अंदर ही गिर पड़ा जिसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
मक्का नगर गली नंबर-3 रहने वाले अब्दुल कलाम का बेटा हैदर अपने दोस्तों के साथ 11 मई को जिलहरीघाट नहाने पहुंचा था। हैदर ने काफी देर तक अपने दोस्तों के साथ नहा रहा था लेकिन अचानक से छलांग लगाने के बाद हैदर पानी के अंदर दर्द से कराह उठा। दोस्तों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि हैदर को गर्दन में गंभीर चोट लगी थी जिसके बाद उसके पूरे शरीर ने काम करना बंद कर दिया। दोस्तों और परिजनों ने युवक को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button