जबलपुरमध्य प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नारी सम्मान योजना का किया शुभारंभ, महिलाओं को 1500 नगद और गैस सिलेंडर 500 रुपए में देगी कांग्रेस

कल 10 मई से भरे जाएंगे योजना के फॉर्म

जबलपुर,यशभारत। पूरे मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नारी सम्मान योजना का मंगलवार को छिंदवाड़ा के परासिया में शुभारंभ किया। प्रदेश की हर महिला को 1500 रुपए प्रतिमाह और 500 रुपए के घरेलू गैस सिलेंडर दिया जाएगा। ये वचन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जारी कर दिया है। दिसंबर 2023 माह में अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो इस योजना का लाभ मातृशक्तियों को दिया जाएगा।
महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर बिना किसी भेदभाव से शुरू होने वाली नारी सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा जबलपुर में भी 10 मई से कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं से योजना के फॉर्म भरवाए जाएंगे। जिन-जिन महिलाओं से यह फॉर्म भराए जा रहे हैं उन्हीं को नवंबर-दिसंबर माह में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद योजना का लाभ दिया जाएगा। मतलब नारी सम्मान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को कांग्रेस सालाना 18 हजार रुपए देगी और वहीं गैस सिलेंडर में 600 रुपए की बचत के साथ सालाना करीब 25 हजार रुपए की बचत भी होगी। यह जानकारी पत्रकारवार्ता के दौरान विधायक तरूण भनोट, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक विनय सक्सेना, जिले के प्रभारी सुनील जैन ने पत्रकारों को दी है।

भाजपा करती है घोषणा और कांग्रेस देती है वचन
पत्रकारवार्ता के दौरान विधायक तरूण भनोट ने कहा कि कांग्रेस मातृशक्तियों को सशक्त बनाने लगातार प्रयास कर रही है। इसी के तहत प्रदेश की महिलाओं को नारी सम्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है। वहीं विधायक विनय सक्सेना ने बताया कि भाजपा सरकार घोषणाएं करती है लेकिन कांग्रेस पार्टी वचन देती है। इस मौके पर महापौर व नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक तरूण भनोट, विनय सक्सेना, संजय यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सौरभ नाटी शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री जमना मरावी, जतिन राज, रिजवाल अली कोटी, विजय रजक सहित अन्य कांग्रेसियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App