जनसुनवाई : कम नहीं हो रहे सायबर अपराध, हर रोज आ रहे मामले, एसपी ने दिए मामलों की जांच के निर्देश

कटनी, यशभारत। आमजन की शिकायतों के निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। इस दौरान शिकायत सुनवाई एवं समाधान के लिए सीएसपी नेहा पच्चीसिया, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी, एसडीओपी विगढ़ धीरेन्द्र धार्वे, डीएसपी अजाक शिवा पाठक जनसुनवाई में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रत्येक आवेदक की समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कुछ प्रकरणों में साइबर संबंधी शिकायतों के प्राप्त होने पर, फरियादियों को शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने एवं साइबर अपराधों से जागरूक रहने की हिदायत भी पुलिस अधिकारियों द्वारा फरियादियों को दी गई एवं आवश्यक कार्यवाही के निर्देश सायबर सेल को दिये गये।







