कटनी

जनसंतुष्टि पर आधारित थानों की रैंकिंग जारी, महिला, उमरियापान और एनकेजे थाना अव्वल, बरही, स्लीमनाबाद और कैमोर पीछे

कटनी, यश भारत। जनसेवा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार एवं पुलिसिंग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा की अभिनव पहल के अंतर्गत फरवरी महीने हेतु जिले के समस्त थानों की जनसंतुष्टि आधारित रैंकिंग जारी की गई है। यह रैंकिंग थानों में आने वाले आगंतुकों एवं फरियादियों द्वारा दी गई प्रतिक्रियाओं पर आधारित है। फीडबैक आगंतुक रजिस्टर में दर्ज टिप्पणियों तथा डिजिटल स्कैनर के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं के आधार पर संकलित किया गया। प्राप्त फीडबैक की सत्यता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा क्रॉस कॉलिंग कर पुष्टि भी की गई।
जारी की गई रैंकिंग में महिला पुलिस थाना पहले नम्बर पर है। महिला थाना में 60 आगंतुक में से 33 ने फीडबैक दिया। जिसमे संतुष्टि का प्रतिशत 94.15 रहा। इसी तरह थाना उमरियापान 91.89 प्रतिशत के साथ दूसरे और थाना एनकेजे 89.36 प्रतिशत के साथ तीसरे नम्बर पर रहा। निम्न रैंकिंग वाले थानों में बरही, स्लीमनाबाद और कैमोर शामिल है। पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा थानों प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे नागरिकों से बेहतर संवाद स्थापित करते हुए शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें, जिससे जनसंतुष्टि के स्तर में निरंतर सुधार हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button