शहडोलl शहडोल जिले के थाना बुढ़ार पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के गंभीर अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि पीड़िता की रिपोर्ट में आरोपी सरवन पनिका एवं राकेश सिंह, निवासी ग्राम लोहरा झुरकी , थाना गौरेला, (छत्तीसगढ़) के विरुद्ध बीएनएस की गंभीर धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया हैl दोनों रूपों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है l
Back to top button