जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

घर में सो रही सगी बहनों को सर्प ने डसा : दोनों की इलाज के दौरान मौत, मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

मंडलाl जिले के ग्राम खरखरा स्कूल टोला में रात्रि के दौरान अपने घर में सो रही दो बहनों को सांप के डसने से मृत्यु होने की घटना सामने आई है। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है और लोग सहमें हुए हैं।

 

जानकारी के अनुसार दो बहने अपने माता-पिता के साथ घर में सो रही थी। तभी अचानक वहां सांप आ गया और दोनों बहनों को डंस लिया। सांप के डंसने के बाद दोनों बहनों को उलटी होने लगी। घटना के बाद बालिकाओं के पिता ने दोनों को ईलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टार्स ने दोनों बालिकाओं को मृत घोषित कर दिया। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर मंडला से मामले की जांच कराकर सर्प डंसने के मृत बालिकाओं के वैध उत्तराधिकारियों को शासन की योजना/नियमानुसार देय आर्थिक सहायता राशि के सम्बन्ध में की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button