देश

खेत में मिली देशी बंदूक बनी हादसे की वजह, 14 वर्षीय बालक को लगी गोली, कटनी जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

कटनी/ शाहनगर। शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुडोर में एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक 14 वर्षीय बालक खेत में पड़ी देशी बंदूक के संपर्क में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना शाहनगर क्षेत्र के ग्राम सुडोर निवासी लक्ष्य चौधरी, पिता श्री कुमार चौधरी, उम्र लगभग 14 वर्ष, बुधवार की शाम अपने खेत में घूम रहा था। इसी दौरान उसकी नजर खेत में पड़ी एक देशी बंदूक (देशी गन) पर पड़ी। बालसुलभ जिज्ञासा के चलते उसने उस बंदूक को उठाया और उसे चलाने का प्रयास करने लगा। इसी बीच लापरवाही और अनजाने में ट्रिगर दब गया, जिससे अचानक गोली चल गई और सीधे उसके पेट में जा लगी।
बताया जाता है कि गोली लगते ही बालक मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे संभालते हुए CHC शाहनगर में प्राथमिक उपचार कर ,स्थिति को गंभीर देखते हुए परिजनों ने बिना देर किए उसे कटनी जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार बालक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। हालांकि उसे बचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह सवाल भी उठ रहा है कि खेत में देशी बंदूक आखिर आई कहां से और किसकी लापरवाही के कारण यह जानलेवा स्थिति उत्पन्न हुई। यह घटना न केवल एक बड़ी लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध हथियारों की मौजूदगी कितनी खतरनाक साबित हो सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।IMG 20260318 WA10601 IMG 20260318 WA1181 IMG 20260318 WA1179

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button