घर का भेदी लंका ढाए: पिता दर्ज कराने पहुंचा था अज्ञात पर केस, 6.5 लाख की चोरी में अपना ही बेटा निकला मुल्जिम…. देखें पूरा वीडियो

दमोह । पटेरा थाना में 17 सितंबर को प्रार्थी भागचंद बर्मन पिता सरमत बर्मन उम्र 49 वर्ष निवासी पटेरा जिनके द्वारा 16 सितंबर को अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात कीमत करीब 650000 चोरी होने पर पटेरा थाने में अपराध क्रमांक 274/26 धारा 331(4),305 बीएस कायम किया गया था जो पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की निर्देशन में एसडीओपी हटा की मार्गदर्शन में टीम गठित कर थाना पटेरा निरीक्षक रचना मिश्रा के नेतृत्व में आरोपी माल मुलाजिम की तलाश पतासाजी हेतु प्रयास किया गया और फरियादी के लड़के पर संदेह होने पर लव कुश बर्मन पिता भागचंद बर्मन निवासी पटेरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
लवकुश वर्मन पिता भागचंद के द्वारा घटना की स्वयं को घर के ताले तोड़कर जैवरात चोरी करना बताया गया एवं आरोपी लवकुश बर्मन से चोरी किया गया संपूर्ण मसरूका सोने चांदी की जेवरात कीमत करीब 6 लाख 50000 ₹2000 नगर बरामद किए गए आरोपी लवकुश बर्मन जिसे अपना पुराना कर्ज लेनदेन चुकाने के लिए अपने ही घर मे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने की झूठी कहानी बनाकर घर में चोरी का माल मशरूका का बेचने की फ्रॉक में छुपा कर रखा कहानी बनाकर आरोपी लव कुश को गिरफ्तार किया गया।
जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी रचना मिश्रा उपनिरीक्षक धर्मेंद्र गुर्जर ,संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक रूप लाल रजक प्रधान आरक्षक सुरेश प्रधान आरक्षक सुमन यादव आरक्षित बलमा कुंड नितेश सिलावट की विशेष भूमिका रही।







