देश
गोलबाजार से अचानक लापता हो गया युवक, मचा हडक़म्प, परिजनों में चिंता, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मामला

कटनी, यशभारत। कोतवाली थाना अंतर्गत गोलबाजार क्षेत्र से 30 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है। गर्ग चौराहा चौहान मार्केट निवासी घनश्याम सिंह चौहान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 मई की रात करीब 11 बजे 30 वर्षीय तोतुन माल गोल बाजार से अचानक लापता हो गया। शंका जताई गई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है। कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस युवक की पतासाजी के लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ हुलिए के आधार पर तलाश में जुटी हुई है।






