जबलपुरमध्य प्रदेश

गोरखपुर में 6वीं की छात्रा का अपहरण : सहेली के साथ गई फिर नहीं लौट सकी घर, क्षेत्र में हड़कंप

 

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर के मांडवा नयागांव से एक छटवंी की छात्रा के अपहरण के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। कल छात्रा परिजनों को सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन फिर घर नहीं पहुंच सकी। जिसके बाद सकते में आए परिजनों ने आसपास बहुत खोजबीन की। लेकिन जब छात्रा का कहीं सुराग नहीं मिला तो परिजन थकहार कर सीधे थाने पहुंचे। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर, छात्रा की दस्तयाबी को लेकर सरगर्मी से प्रयास कर रही है।

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 12 वर्षीय छात्रा छटवीं कक्षा में अध्ययनरत थी। जिसने कल परिजनों से कहा कि सहेली के साथ, दूसरी सहेली के घर जा रही है। लेकिन छात्रा देर रात घर नहीं पहुंची। परिजनों ने सहेली के घर जाकर देखा लेकिन वहां भी छात्रा नहीं पहुंची। जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की है।

सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल रही पुलिस
मामला दर्ज होते ही हरकत में आई पुलिस छात्रा के आसपास और रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड सहित शहर के प्रमुख मार्गों के सीसीटीव्ही फु टेज खंगाल रही है। परिजनों और आसपास के रहवासियों के कथन भी लिए जा रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button