देश

गांजे की थैली के साथ स्कूल के पास पकड़ी गई शातिर महिला, बिलहरी पुलिस का एक्शन

कटनी, यशभारत। बिलहरी पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में एक महिला को 1 किलो 269 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस टीम को हायर सेकेंडरी स्कूल पिपरिया परोहा के पास एक महिला काले रंग का पिट्ठू बैग लिए संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली। पुलिस को देखकर वह भागने लगी, लेकिन महिला पुलिस स्टाफ एवं राहगीरों की मदद से मौके पर पकड़ ली गई। पूछताछ में उसने अपना नाम घिंशु बाई पति स्व. बट्टी लाल कुशवाहा (57 वर्ष), निवासी ग्राम पिपरिया परोहा, चौकी बिलहरी, थाना कुठला बताया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें 1 किलो 269 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया, जिसे जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उक्त महिला के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामले दर्ज हैं।Screenshot 20250812 180838 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button