गल्ला मंडी में चोरी : आरोपियों को कोलगवां पुलिस द्वारा 54 लीटर अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

सतना l गल्ला मंडी में चोरी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैlकोलगवां पुलिस को सूचना मिली कि एक एम.पी.ई.बी. के पीछे बसोर बस्ती के पहली झोपडी में चार व्यक्ति अवैध मदिरा रखे हैं व बेचने के फिराक में है। पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर बताए हुए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जो दो व्यक्ति आहट पाकर भागते हुए दिखाई दिए एवं दो व्यक्तियों को घेराबंदी करके पकडा गया। जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम रंगीला बंशकार एवं रज्जी बंसकार बताए। पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए अनुसार स्थान की तलाशी ली गई तो 6 कार्टून के अंदर मदिरा प्लेन शराब 50-50 पाव जिसके प्रत्येक पाव पर 180 एम एल कुल 300 पाव (54) लीटर कीमती 24000 देशी प्लेन मदिरा रखे होना पाया गया। वहीं पर झोपडी में 11 बोरा बटरी (अनाज गल्ला) रखे होना पाया गया जिसके संबंध में संदेहियों द्वारा बताया गया कि अपने 5-6 साथियों के साथ मिलकर रात गल्ला मंडी से चोरी किए थे। जिस संबंध में थाना कोलगवां में फरियादी ओमप्रकाश गुप्ता पिता प्रेमदास गुप्ता उम्र 43 वर्ष निवासी सिद्धार्थ नगर सतना की रिपोर्ट पर अपराध धारा 303(2) बी एन एस का पंजीबद्ध किया जाकर अज्ञात चोरों की पता तलाश की जा रही थी। पुलिस द्वारा मौक पर विधिवत कार्यवाही करते हुए अवैध शराब एवं चोरी का अनाज जप्त किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आवकारी एक्ट का पाए जाने से गिरफ्तार किया गया है एवं चोरी के मामले में भी विधिवत कार्यवाही की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड मे पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी*- 01-रंगीला बंशकार पिता बनवारी वंशकार उम्र 18 वर्ष निवासी आईटीआई बसोर बस्ती थाना कोलगवां जिला सतना
02-रज्जी बंशकार पिता ददोली बंशकार म्र 21 वर्ष निवासी आईटीआई बसोर बस्ती थाना कोलगवां जिला सतना
*जप्त मशरुका*-
54 लीटर अवैध देशी प्लेन शराब एवं 11 बोरा अनाज कुल कीमती लगभग 90000/- रुपये ।







