जबलपुरमध्य प्रदेश

लोकायुक्त की कार्रवाई: सहकारिता निरीक्षक 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वेतन निकालने के बदले की रिश्वत की मांग

जबलपुर/नरसिंहपुर, यशभारत। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त निर्देशों के तहत लोकायुक्त जबलपुर टीम ने गुरुवार को नरसिंहपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए सहकारिता निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

आवेदक देवी तिवारी , सहायक प्रबंधक समिति सिमरिया, तहसील गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर ने शिकायत की थी कि सहकारिता निरीक्षक संजय दुबे उनसे और उनके कर्मचारियों के अक्टूबर–नवंबर माह का वेतन निकालने के बदले 3 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायत की पुष्टि के लिए पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर ने निरीक्षक राहुल गजभिए को सत्यापन का दायित्व सौंपा। सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई।

गुरुवार को लोकायुक्त टीम ने उपायुक्त सहकारिता कार्यालय, नरसिंहपुर में आरोपी संजय दुबे को आवेदक से 3 हजार रुपये लेते हुए ट्रैप कर गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button