जबलपुरमध्य प्रदेश

कोतवाली में सूदखोर पर एफआईआर : 2 लाख 60 हजार देने के बाद भी कपड़ा व्यवसाई से मांग रहा लाखों रुपये

 

जबलपुर, यशभारत। कोवताली थाना अंतर्गत सूदखोरी का एक मामला सामने आया है। जहां एक कपड़ा व्यवसाई को दबंग युवक ने रकम उधार दी थी, लेकिन उसके एवज में दो लाख साठ हजार रुपये की रकम अदा करने के बाद भी आरोपी लाखों रुपये की डिमांड कर रहा है। जिसके बाद पीडि़त ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने सूदखोरी का मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जय कुमार रजक ने शिकायती आवदेन देते हुए बताया कि उसने मोनू यादव निवासी विजय नगर से रकम उधार ली थी, जिसके बाद वह दो लाख साठ हजार रुपये जमा कर चुका है। लेकिन उसके बाद भी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए उसका चेक जब्त कर, लाखों रुपये की मांग रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button