देश

कैमोर के बाजार बंद, पुलिस के रवैए को लेकर बढ़ रहा आक्रोश, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बढ़ेगा गुस्सा

कैमोर, ( कटनी )। गोलीकांड के बाद पुलिस की निष्क्रियता से जनाक्रोश और बढ़ रहा है। कैमोर के सभी बाज़ार बंद हो चुके हैं। अब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को ही मोर्चा सम्हालना होगा। परिजन, बजरंग दल समर्थक अस्पताल में हैं। 2 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन का एक हवलदार भी नहीं पहुंचा। शासकीय अस्पताल में बजरंग दल समर्थकों ने पुलिस के रवैये पर आक्रोश व्यक्त किया है। बजरंग दल समर्थको और मृतक निलेश रजक के दोस्तों ने पुलिस की लापरवाही पर कई सवाल उठाए हैं। 2 घंटे बीत जाने के बाद भी शासकीय अस्पताल में नहीं रहा कोई पुलिस कर्मी। संदिग्ध आरोपियों की गिरफ़्तारी जल्द न हुई तो भड़क सकता है जनाक्रोश। एडिशनल एसपी जब पहुंचे तो लोगों ने उन्हें भी घेरकर विरोध जताया।IMG 20251028 WA0020

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button