मध्य प्रदेशराज्य
कुल्हाड़ी से वार कर अधेड़ की निर्मम हत्या : क्षेत्र में हड़कंप

सतना/मैहर यश भारत। अमरपाटन थाना क्षेत्र के किरहाई गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार 4 से 6 की संख्या में हमलावर दोपहिया वाहनों से गांव पहुंचे थे और उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके पर एक बाइक छोड़कर फरार हो गए। हत्या की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।







