कुंडम में अंधविश्वासी परिजन सियार के काटने के बाद कराते रहे झाड़-फूक : किशोर ने तफड़ते हुए तोड़ दिया दम

यशभारत जबलपुर। अंधविश्वास की जड़े कितनी मजबूत है, इसका एक सनसनीखेज मामला कुंडम में उस वक्त प्रकाश में आया जब एक 15 वर्षीय किशोर को करीब दो महिने पहले जंगली जानवर सियार ने काट लिया था, जिसके इलाज के बाद परिजन उसे घर ले आए थे, लेकिन किशोर अंतत: पागलों जैसी हरकतें करने लगा । जिसके बाद परिजन अंधविश्वास में आकर तांत्रिकों से झाडफ़ूक करवाते रहे। जिसके बाद तडफ़ते हुए किशोर ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।
कुंडम थाना प्रभारी प्रताप मरकाम ने बताया कि ग्राम बिशनपुरा निवासी 15 वर्षीय प्रेम सिंह कुलस्ते करीब 2 महीने पहले अपने घर की दहलान में सो रहा था। इसी दौरान रात के समय लड़ईया ने उसके दाहिने हाथ में हथेली के पास काट लिया।
परिजन कराते रहे झाड़-फू ंक
घटना के बाद प्रेम सिंह के परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए । जहां कुछ दिन उपचार के बाद परिजन प्रेम सिंह की छुट्टी करा कर घर ले गए। इसी दौरान वह पागलों जैसी हरकतें करने लगा। परिवार के सदस्यों ने उसे झाड़-फूंक करा कर भी ठीक कराने का प्रयास किया, लेकिन प्रेम सिंह को आराम नहीं लगा। इसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद प्रेम सिंह के पिता करण सिंह सहित पूरे परिवार में शोक छाया हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर शव का पीएम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।






