सागर ।केसली थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। घटना के समय किसान परिवार के साथ खेत में गेहूं की फसल की थ्रेशिंग कर रहा था। घटना देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की हैं l
भुसौरा निवासी भीकम कुर्मी उम्र 35 साल अपने खेत में फसल की थ्रेशिंग कराकर रहे थे। इस दौरान उनका बेटा सौरभ कुर्मी (12), भानजी रोहिणी कुर्मी (16), चचेरा भाई गोविंद कुर्मी, चाचा रामरतन कुर्मी और राजकुमारी कुर्मी खेत पर थी। तभी लोग गेहूं की फसल की थ्रेशिंग कर रहे थे। तभी मौसम बदला और बादल गरजने लगे।आकाशीय बिजली की चपेट में आए भीकम कुर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा सौरभ, रोहिणी, गोविंद और रामरतन झुलस गए। घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने भीकम को मृत घोषित कर दिया।
Back to top button