कार में बैठकर शराब का सेवना पड़ा भारी, निवार पुलिस ने सुराप्रेमियों को सिखाया सबक, तीन के खिलाफ कार्रवाई

कटनी, यशभारत। सार्वजनिक स्थान पर कार में बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ निवार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से संबंधित कार भी जब्त की है। पुलिस के अनुसारए 6 अगस्त को चौकी निवार पुलिस को कार में बैठकर शराब पीने की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान सुशील पटेल 40 वर्ष, गुरदीन पटेल 38 वर्ष, और अंतु आदिवासी 30 वर्ष, सभी निवासी पडऱभठा को शराब का सेवन करते पाया गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 36 ब आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। मौके से कार जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई तथा उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में चौकी निवार प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्राए कमलेश्वर शुक्लाए प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति एवं आरक्षक वकील यादव की विशेष भूमिका रही।







