कटनीमध्य प्रदेश

कार की ठोकर से सराफा व्यवसायी के युवा पुत्र की मौत, मिशन चौक ओव्हर ब्रिज के ऊपर रात में दर्दनाक हादसा, सराफा व्यापारियों में शोक, प्रतिष्ठान बंद

YASHBHARAT NEWS

कटनी, यशभारत। मिशन चौक ओव्हर ब्रिज के ऊपर बरगवां एंड पर बीती रात करीब साढ़े 11 बजे तेज रफ्तार से भाग रही कार क्रमांक एम पी 21 सीए 2261 की ठोकर से पुरानी बस्ती निवासी कृष्णा ज्वैलर्स के संचालक प्रदीप कुमार सोनी पल्लू के पुत्र भानु सोनी की दर्दनाक मौत हो गई। कार की ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह चकनाचूर हो गई और युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को खबर की। खबर मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पहुंचे। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को एम्बुलेंस से कटनी जिला चिकित्सालय लाया गया लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज जबलपुर रिफर किया गया, जहां उपचार के दौरान रात 2 बजे युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज जबलपुर में ही उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
सराफा व्यापारियों में शोक, प्रतिष्ठान बंद
कृष्णा ज्वैलर्स के संचालक प्रदीप कुमार सोनी पल्लू के पुत्र भानु सोनी की मौत की खबर से पुरानी बस्ती के साथ ही सराफा बाजार में शोक व्याप्त हो गया। सुबह बड़ी संख्या में सराफा व्यवसायी पुरानी बस्ती स्थित निवास पहुंचे और शोक संवदेनाएं व्यक्त की। बताया जाता है कि इस दुखद घटना को लेकर सराफा बाजार आज बंद रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button