देश

कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा इस मुकाम पर स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद वीडी शर्मा, मंडलों में भी आयोजन

कटनी, यशभारत। जिले के सभी मंडलों में आज भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है। सुबह से पार्टी के ध्वज को प्रणाम करने के साथ पार्टी की नींव रखने वाले नेताओं का पुण्य स्मरण किया गया। जिला कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में क्षेत्र के सांसद वीडी शर्मा शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से आज भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर इस मुकाम पर है। उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में जुट जाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष समेत तमाम नेता और मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व जिलाध्यक्ष के घर भी जाएंगेIMG 20260406 WA0559 IMG 20260406 WA0558

सांसद विष्णुदत्त शर्मा जिला भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण और मिष्ठान वितरण के पश्चात प्रदेश भाजपा कार्यालय,भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का कार्यकर्ताओं के साथ एलईडी स्क्रीन पर सामूहिक अवलोकन किया। इसके उपरांत सांसद को पूर्व जिलाध्यक्ष चमनलाल आनंद के निवास पर आयोजित प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान में शामिल होना है। वे सांसद सुविधा केंद्र में भी स्थापना दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे। दोपहर 1 बजे बहोरीबंद के कुआं मंडल में नाग मंदिर परिसर, बस स्टैंड के बूथ क्रमांक 213 में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी उन्हें शामिल होना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button