रीवा lजिला शिक्षा विभाग के बाद अब रीवा कलेक्ट्रेट में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, कलेक्ट्रेट में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी अभिराम मिश्रा ने अपनी अनुकंपा नियुक्ति बचाने को लेकर कूट रचित दस्तावेज प्रस्तुत किएl
दरअसल अभिराम मिश्र खुद स्थापना शाखा में पदस्थ रहते हुए इन दस्तावेजों को तैयार किए और cpct (कंप्यूटर दक्षता प्रमाण पत्र) की फर्जी मार्कशीट बनाकर अपनी परवीक्षा अवधि समाप्त हेतु प्रस्तुत किए l
सूची में संदेह
लेकिन जब अंक सूची में संदेह हुआ तो कलेक्टर प्रतिभा पाल ने MPSEDC विभाग को पत्र लिखकर cpct के संबंध में जवाब मांगा था जिसका जवाब कलेक्ट कार्यालय में डाक पत्र और ईमेल के माध्यम से जानकारी भी भेज दी गई थीl जिसमें कलेक्ट्रेट में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी अभिराम मिश्रा की मार्कशीट में त्रुटि (fail )का उल्लेख किया गया हैl अपनी अनुकंपा नियुक्ति बचाने के लिए उस जानकारी को चुपचाप दबा दिया गया l लेकिन अब यह बड़ा सवाल है कि इतनी बड़ी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को क्यों नहीं बताई गई ,क्या भोपाल से भेजी गई जानकारियों को छिपाया जाता है, ताकि किये गये फर्जीवाड़ा को दबा दिया जाए ,यह किसके इशारे पर किया जा रहा है ऐसे तमाम प्रश्न है l इस विषय पर रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है जांच के बाद इस पर कार्यवाही की जाएगीl
Back to top button