शहडोल lजिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया वहीं पुलिस मामले की जांच नहीं देती है l
बताया जा रहा है कि घटना चूंदी नदी के पास हाइवे से लगभग 100 मीटर अंदर जंगल में सामने आई। मृतक की पहचान धौनहा निवासी दिनेश प्रताप सिंह गोंड (25) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही गोहपारू पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि युवक ने वाहन के नाम पर लोन लिया था और वह लंबे समय से कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था। लाखों रुपये का कर्ज था। किस्तों का भुगतान न कर पाने के कारण कर्जदार लगातार घर पहुंचकर दबाव बना रहे थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।
बताया जा रहा है पैसे की व्यवस्था करने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसकी अंतिम बार परिजनों से फोन पर बातचीत हुई थी, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और वह लापता हो गया था। परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे।
Back to top button