जबलपुरमध्य प्रदेश
लाकडाउन में दमोह से जबलपुर आकर करने लगा चोरी : चाकू की नोक पर छीन लेता था रुपये, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, यशभारत। कोविड 19 में दमोह में जब खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी तो बदमाश युवक जबलपुर आ गया और तब से यहीं रहने लगा और चाकू की नोक पर लोगों के रुपये छीनकर गुजारा चलाने लगा। मिली शिकायतों के बाद पुलिस ने आरोपी को चाकू सहित दबोच लिया है। जिससे पूछताछ जारी है।
पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विनोद उर्फ मुन्ना रैकवार 28 साल दमोह के रहली का रहने वाला है। जो कोरोनाकाल में जबलपुर आ गया और फिर यहीं कबाड़ीवालों के साथ रहने लगा। लेकिन जब गुजारा ना हो सका तो छुरा दिखाकर लोगों के रुपये चुराने लगा। जिसके खिलाफ मिली शिकायतों के बाद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक चाकू और चोरी का अन्य सामान भी जब्त किया है।







