करंट से युवक की मौत के बाद गहराया आक्रोश, शव रख कर प्रदर्शन, जूनियर इंजीनियर को हटाया, जांच कमेटी दो दिन में देगी रिपोर्ट

कटनी, यशभारत। बहोरीबंद क्षेत्र के पथराड़ी पिपरिया में युवक की करंट से हुई मौत को लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने बहोरीबंद बस स्टैंड में शव रखकर आज सुबह 9 बजे से चकाजाम कर दिया। खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी आक्रोशित लोगों के बीच पहुंचे तथा स्थिति सम्हाली। तात्कालिक एक्शन लेते हुए जूनियर इंजीनियर डाबर को हटा दिया गया है तथा जांच कमेटी बना दी गई है, जो पूरे घटनाक्रम की जांच करके दो दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। चक्काजाम स्थल पर एसडीएम राकेश चौरसिया, एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, थाना प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे। लोगों का आक्रोश बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर था। शिकायत के बाद भी झूलते बिजली तार व्यवस्थित नहीं किए गए, नतीजतन हादसे में जान चली गई।
बताया जाता है की पथराडी पिपरिया गांव निवासी आंनद उर्फ नीरू 45 वर्ष करंट लगने से कल शाम मौत हो गई थी। ग्रामीणों के मुताविक युवक दो खंभो के बीच गुजर रहा था इन दोनों पोलो की विधुत तारे काफ़ी झूली हुई थी शाम के समय अंधेरा होने के कारण युवक इन तारो को देख नही पाया और तारे गले मे फस गई और युवक को करंट लगा और तड़फते हुए मौत हो गई। घटना के बाद समूचे क्षेत्र में जमकर आक्रोश फैल गया
ग्रामीणों का कहना था की लगातार की गई शिकायतों पर अगर बिजली विभाग ध्यान देता तो ये हादसा न होता। ग्रामीणो ने बहोरीबंद में पदस्थ जूनियर इंजीनियर डाबर पर भी रिश्वतखोरी के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने कहा मंडल के अधिकारी हर बात पर पैसा मांगते है। इन्ही आरोपो के चलते बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने बहोरीबंद बस स्टैंड के सामने शव रख कर चक्का जाम कर दिया। जो करीब दो घंटे तक लगा रहा। ग्रामीणों को जिला प्रशासन ने JE को हटाने व एसडीएम से जाँच का अश्वशासन दिया है।







