कटनी समेत आधे एमपी में 3 दिन होगी बारिश, जबलपुर- ग्वालियर संभाग में तेज आंधी-बारिश

कटनी, यशभारत।रंग पंचमी के बाद मौसम में नए सिस्टम के एक्टिव होने से अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की एडवाजरी मौसम विभाग ने जारी की है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। प्रदेश का आधा हिस्सा 19 मार्च रंगपंचमी से ही भीग रहा है। हालांकि, दो साइक्लोनिक सिस्टम की वजह से पिछले 5 दिन से प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो रही है, लेकिन 19 मार्च से अगले 3 दिन के लिए मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कटनी,पन्ना, टीकमगढ़, सतना, मैहर, सिंगरौली, दमोह, सागर, विदिशा, जबलपुर और छतरपुर जिलों में हल्की बारिश हुई। वहीं, सिंगरौली में 39 किमी प्रतिघंटा, सागर में 37 किमी प्रतिघंटा, पन्ना में 36 किमी प्रतिघंटा और चित्रकूट, सतना में 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। वही बुधवार को दिन के तापमान में गिरावट हुई थी। भोपाल समेत कई शहरों में पारा 3 डिग्री से ज्यादा लुढ़क गया।
16 मार्च को भी कई जिलों में गरज-चमक, बूंदाबांदी और आंधी वाला मौसम रहा। ऐसा ही मौसम देखने को मिला।
जंगली व पहाड़ी इलाको में ओले के साथ बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार
अगले तीन तक 21, 22, 24 मार्च को जिले में करीव 5 से 10 मिली मीटर तक बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अलावा जंगली व पहाड़ी इलाको में ओले के गिरने व जिले के हर ब्लाक में बारिश की संभावना बताई गई है,
बेमौसम की इस बारिश से पकी हुई फ़सल गेंहू, चना, मसूर को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने पकी फसल काटने की सलाह किसानों को दी है।
इन जिलों के लिए चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार कटनी,जबलपुर, टीकमगढ़, छतरपुर,सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश होने का अनुमान है। आज कटनी जबलपुर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है। 21 मार्च को ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, छतरपुर, दमोह, सिवनी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी में बारिश और आंधी होने का अनुमान है।
मौसम हुआ सुहाना, फिर लौट आई ठंड
असमय बारिश के कारण के कारण किसानों को जरूर नुकसान हुआ लेकिन मौसम में ठंडक घुल गई है। तेज धूप और गर्मी के कारण लोगों को दोपहर में परेशानी होने लगी थी। बुधवार की देर रात हुई बारिश के बाद मौसम में ठंड घुल गई। तापमान में गिरावट देखने को मिली है। कुछ दिनों तक इस बदले मौसम से गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। बुधवार न्यूनतम तापमान 16.4 और अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
15 .6 डिग्री न्यूनतम और 26.2 डिग्री अधिकतम बताया गया है। आज गुरुवार को आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
इनका कहना है
पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा के चक्रवात का असर जिले में भी दिख रहा हैं। इससे कुछ फसलों को फायदा और कुछ जिंसों को नुकसान की संभावना भी है। मौसम विभाग बरिष्ट विशेषज्ञों के अनुसार अभी तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने की एडवाइजरी जारी की गई है।
संदीप चंद्रवंशी
मौसम विभाग कटनी








