कटनी में छात्रों की हुंकार : एनएसयूआई का छात्र अधिकार पैदल मार्च, वाटर कैनन चलाकर छात्रों को किया गिरफ्तार
छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से करने,शासकीय मेडिकल कॉलेज की माँग पर जोरदार प्रदर्शन।

कटनी, यशभारत। सूबे में लगभग नौ साल से बंद छात्र संघ चुनावों को हाई कोर्ट से हरी झंडी मिलते ही एनएसयूआई ने प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रों के चुनाव करने की माँग सरकार से की है।छात्रों की विभिन्न लंबित मांगों को जैसे प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव कराए जाएं।कटनी में PPP मॉडल के मेडिकल कॉलेज के स्थान पर शासकीय मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाए।,कटनी में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज एवं लॉ कॉलेज की स्थापना की जाए।,लीड तिलक कॉलेज, कटनी को ऑटोनॉमस (स्वायत्त) कॉलेज का दर्जा दिया जाए जैसी मांगों को लेकर कटनी में एनएसयूआई मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे एवं एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटिक के नेतृत्व में विशाल छात्र अधिकार पैदल मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं कांग्रेसजनों ने गणेश चौक से कचहरी चौक तक पैदल मार्च कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।भारी बारिश के बीच बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन में शामिल हुए।
पुलिस प्रशासन द्वारा मार्च को कचहरी चौक तक पहुंचने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं छात्रों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़कर ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और कई छात्रों एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। इसके बावजूद छात्रों का उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया एवं धरने पर बैठ गए।जिसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।एवं मुचलके पर रिहा किया।
एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। हम लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार एवं प्रशासन के सामने रख रहे थे, लेकिन छात्रों पर वाटर कैनन चलाकर और गिरफ्तारियां करके सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह छात्रों की जायज मांगों को सुनना नहीं चाहती।भाजपा सरकार छात्र विरोधी सरकार है हमारी सरकार से मांग है कि प्रदेश के प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव हो।
युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव श्दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने कहा कि आज का छात्र अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतर चुका है। शांतिपूर्ण पैदल मार्च को रोकना और छात्रों पर वाटर कैनन चलाना लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है। कटनी के छात्रों के साथ कांग्रेस और युवा कांग्रेस मजबूती से खड़ी है।कटनी को मेडिकल कॉलेज का सपना दिखा कर पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है जो की पूर्णतः एक लूट केंद्र है कांग्रेस पूर्ण शासकीय मेडिकल कॉलेज की जनहित में मांग करती है।जब तक छात्रों की जायज मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, संघर्ष जारी रहेगा। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटिक ने कहा कि आज हजारों छात्रों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया है कि छात्र अपने अधिकारों के लिए किसी भी दबाव के सामने झुकने वाले नहीं हैं। एनएसयूआई ने कहा कि छात्र अधिकारों, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और कटनी के शैक्षणिक विकास की मांग को लेकर संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा। छात्र हितों में लीड तिलक कॉलेज को हम ऑटोमोमिस बनाके रहेंगे।साथ ही कटनी को शासकीय लॉ कालेज,इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की जाये।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्रों की मांगें किसी राजनीतिक स्वार्थ की नहीं, बल्कि कटनी के युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की मांग हैं। हम छात्रों की इस लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह,बसंत सिंह पूर्व विधायक,राजेश चौबे विधानसभा प्रभारी मुड़वारा,मौसुफ अहमद बिट्टू,मुकेश यादव,कमल पांडेय,अभिषेक प्यासी नानु,शशांक गुप्ता गोलू,मनोज गुप्ता,सचिन गर्ग,शुभम् मिश्रा,सूर्यकांत कुशवहा, सुरेंद्र राणा,चोखे भाईजान,अजय जैसवानी,हाजी मुन्ना कादिर,मंगल सिंह, आदित्य कटारे, ज़ालिम यादव,रानु कूदरहा,रमेश अहिरवार,श्याम यादव, राहुल पटरिया,प्रज्ज्वल साहु,विष्णु पटेल, सत्यम द्विवेदी,सौरभ पांडे,प्रशांत सिन्हा,राहुल यादव, शुभम रजक,मीनाक्षी बलवी,हेमा शर्मा, नीरा सोनी, मनीषा सिह,रुक्मणी पांडे,प्रिंस वंशकार,अवध लालयादव,राजन साहू, दीपक यादव, करण चौधरी,राजीव पटेल, हरीश यादव, विकास यादव, वैभव सिंह, अमन तिवारी, दुर्गेश सिंह,अनूप सिंह, अहमद सिद्दीकी,श्रद्धा विश्वकर्मा, तान्या दुबे, धनश्री अग्रवाल,राधा पटेल,आशिका शर्मा,अमित पटेल आदि उपस्थित रहे।








